पिपलौदा :- CMCLDP की संपर्क कक्षा का आयोजन शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय पिपलोदा में किया गया । सभी परामर्शदाता द्वारा कम्युनिटी लीडर को विषय संबंधित अध्यायों की जानकारी दी एवं परीक्षा संबंधित चर्चा की गई। साथ ही फीस एवं असाइनमेंट संबंधित कार्य को प्राथमिकता से पूर्ण करने हेतु निर्देशित किया गया। गत वर्ष उत्तीर्ण छात्रों की अंक सूची विश्वविद्यालय द्वारा प्राप्त हुई, जिनके वितरण संबंधित दिशा निर्देश आदरणीय बीसी सर द्वारा दिए गए, साथ ही सर्वे के दौरान उत्पन्न समस्याओं एवं उनके निराकरण पर चर्चा की गई, तथा अपने अनुभव साझा किए गए। अंक सूची प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर आदरणीय विकासखंड समन्वयक शिवशंकर शर्मा द्वारा एवं स्टाफ द्वारा अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर परामर्शदाता कांतिलाल पाटीदार, अनिल पाटीदार, प्रद्युम्न व्यास, जगदीश बैरागी, लेखराज सिंह राठौर एवं पूर्व छात्र अशोक परमार, सोनम बघेल, दीपूवाला भट्ट, लेखराज सिंह राठौर, वर्तमान छात्र-किशनदास बैरागी, शेफाली शर्मा, ने अपनी अंकसूची प्राप्त करते हुए पाठ्यक्रम के दौरान के अनुभव साझा किए।