भारतीय पत्रकार संघ AIJ के दीपक विश्वकर्मा बने जिला सचिव

धार जिले के भारतीय पत्रकार संघ AIJ विंग संगठन विस्तार की दिशा में सक्रिय भारतीय पत्रकार संघ अक्ख (AIJ) द्वारा धार जिले में नई नियुक्ति की घोषणा की गई है। यह बताते हुए प्रसन्नता एवं विश्वास का अनुभव हो रहा है कि आपके दीर्घकालीन पत्रकारिता अनुभव को देखते हुए तथा पत्रकार हितों के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दृष्टिगत रखते हुए आपको एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) की जिला इकाई में जिला सचिव धार दिपक विश्वकर्मा के पद पर नियुक्त किया जाता है। यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विक्रम सेन की सहमति से विधिवत् प्रभावी की जा रही है। विदित हो कि एसोसिएशन ऑफ इंडियन जर्नलिस्ट (AIJ) विगत 12 वर्षों से देशभर में पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सम्मान, सुरक्षा, संगठनात्मक एकता तथा कल्याण हेतु सतत रूप से कार्यरत है। आपसे अपेक्षा की जाती है कि आप अपने दायित्व अनुसार संगठन का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण करेंगे, पत्रकारों की समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभाएंगे। संगठन की नीतियों, उद्देश्यों एवं अनुशासन का पालन सुनिश्चित करेंगे। यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी तथा आपका कार्यकाल संगठन के नियमों एवं निर्देशों के अधीन रहेगा।
आपके सफल कार्यकाल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। समस्त पत्रकारों ने दी  बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। धार जिले में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में यह नियुक्ति अहम मानी जा रही है।

Post a Comment

0 Comments