आय से अधिक संपत्ति के मामले में लोकायुक्त की कार्यवाही...

धार जिले के लाबरिया में लोकायुक्त ने आज बड़ी कार्यवाही की है जिसमें आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक गोवर्धनलाल मारु के घर, फॉर्म हाउस व कार्यालय पर लोकायुक्त की तीन टीमों ने दबिश दी लगभग 65 से अधिक कर्मचारी मौजूद है अभी भी सर्चिंग की कार्यवाही जारी है आज सुबह टीम पहुंची और लाबरिया में आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक गोवर्धनलाल मारु (पटेल) के यहां लोकायुक्त ने बड़ी कार्रवाई शुरू की, प्रबंधक के घर, फार्म हाउस तथा लाबरिया में स्थित संस्था कार्यालय पर  लोकायुक्त के विभिन्न टीमों की कार्यवाही जारी है, जानकारी के मुताबिक करीब 18 चार पहिया वाहनो से लोकायुक्त की टीमें बुधवार सुबह करीब 5.30 बजे ग्राम लाबरिया पहुंची। 
यहां लोकायुक्त की अलग-अलग टीमो द्वारा आदिम जाति सेवा सहकारी संस्था के प्रबंधक गोवर्धनलाल मारू (पटेल) के घर, फॉर्म हाउस व संस्था के लाबरिया स्थित कार्यालय पर छापेमार कार्यवाही शुरू की गई हैं, लोकायुक्त की टीमों के साथ बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात हैं, बताया जा रहा है कि लोकायुक्त की अलग-अलग टीमें दस्तावेज खंगाल रही हैं, फिलहाल लोकायुक्त की ओर से इस कार्यवाही को लेकर जो बयान दिया गया उसमे सुनील तालान DSP लोकायुक्त इंदौर ओर सचिन पटेरिया कार्यवाहक निरीक्षक लोकायुक्त ने बताया आदिम जाति सहकारी समिति के प्रबंधक गोवर्धन लाल मारु  के विरुद्ध आय से अधिक संपत्ति की शिकायत की गई थी 
जिसकी तस्दीक करने पर शिकायत सही पाई गई कार्यवाही में अभी तक नगद 2 लाख 11 हजार, सोना 15 लाख और चांदी 1 लाख की मिली साथ ही दस्तावेज भी मिले.... 1984 में गोवर्धन लाल मारु ₹300 प्रति माह सेल्समैन की पद पर पदस्थ हुए थे और वर्तमान में यह प्रबंधक के रूप में कार्यरत है  यदि पूरी नौकरी के दौरान आय का आंकलन किया जाए तो कल 80 लाख रुपए अर्जित होती है वही उनकी पैतृक संपत्ति भी है जिससे 40 लख रुपए की आय का अनुमान है परंतु अभी तक की कार्रवाई में उनके यहां से 4 करोड़ से अधिक की चल अचल संपत्ति मिली है साथ ही कार्यवाही जारी है

Post a Comment

0 Comments