मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण मामले में पुलिस ने पाॅक्सो एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार...


धार जिले के ग्राम टांडा में गुरुकुल निजी स्कूल मैं पढ़ाने वाले शिक्षक सत्येंद्र त्यागी ने 4 सितंबर को स्कूल में पढ़ने आई मासूम बच्ची के साथ यौन शोषण किया था ।
     
इस घटना को लेकर एडिशनल एसपी विजय डावर ने बताया कि टांडा में एक निजी स्कूलों में 4 सितंबर को हुए यौन शोषण के मामले में आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है । 
     
मासूम बच्ची के परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार बच्ची रोज की तरह स्कूल गई थी दोपहर बाद जब वह घर रोटी तो उसके कपड़े गीले थे और निजी अंक पर चोट के निशान पाए गए पूछताछ करने पर बच्ची ने बताया कि कक्षा में पढ़ने आए शिक्षक सत्येंद्र त्यागी जिसे वह तोतली भाषा में जागी सर कह कर बुलाती है उसे गोद में बिठाकर गुदगुदी करने के बहाने उसके साथ गलत काम किया ‌‌। बच्ची की हालत को देखते हुए परिजनों ने उसे तुरंत टांडा सरकारी अस्पताल  व राजगढ़ स्थित निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने भी यौन शोषण की बात कही ।
    
एडिशनल एसपी विजय डावर ने बताया कि इस घटना में स्कूल के शिक्षक सत्येंद्र त्यागी को पाॅक्सो एक्ट के साथ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । 
       
इस घटना को लेकर ग्राम टांडा में आक्रोश व्याप्त है । घटना के विरोध में आज टांडा बंद का आव्हान किया गया है जिसे देखते हुए टांडा में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है ।

Post a Comment

0 Comments