बुधवार को रात्रि 10.22 बजे कश्यप फैक्ट्री के नजदीक ओवर ब्रीज से 500 मीटर की दुरी पर बडनगर की ओर बदनावर से राँग साईड से जा रहे गैस टेंकर नंबर GJ.12.AY.8769 ने तेजगति व लापरवाही पूर्वक सामने से आ रही कार क्रमांक MP.14.CD.2552 और नई बोलेरो पीकअप (केम्पर) टेंपरेरी नंबर MP.13/T-163/2017 को टक्कर मार दी जिससे कार एवं पीकअप में सवार कुल 08 व्यक्तियों की मृत्यु हो गई जिनकी पहचान 1- गिरधारी पिता नंदलाल माखीजा उम्र 44 साल निवासी रामटेकरी मंदसौर AU Small Finance Bank में जोब करता था 2- अनिल पिता सत्यनारायण व्यास उम्र 43 साल निवासी मोटडा निवासी नामली रतलाम 3- विरम पिता प्रभूलाल धनगर निवासी मोटडा बहादुर निवासी सीतामऊ जिला मंदसौर 4- चेतन बाघरवाल पिता दिलीप बगेरवाल उम्र 23 साल निवासी खानपुरा प्रतापगढ रोड जिला मंदसौर 5- महिपाल पिता खरतराम जाट निवासी ग्राम कालीजाल राजस्थान 6- अनूप पिता हनुमानराम जाट पूनिया उम्र 23 साल निवासी जोधपुर 7- जितेन्द्र पिता श्रीराम पूनिया बडलिया थाना जबर निवासी जोधपुर 8-लिखाराम पिता मांगीलाल जाट निवासी बडलिया झंवर जिला जोधपुर राजस्थान एवं घायल 1- जगदीश पिता रामेश्वर बैरागी उम्र 50 साल निवासी जोधपुर (रतलाम मेडीकल कॉलेज रेफर) 2- दीपक पिता दुर्गाराम पूनिया जाट उम्र 30 साल निवासी जोधपुर (रतलाम मेडीकल कॉलेज रेफर) के रूप में की गई हैं ।
घटना स्थल पर जिला सडक सुरक्षा उप-समिति द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया जिसमें पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बदनावर श्री वसीम अहमद भट्ट, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बदनावर श्री अरविन्द सिंह तोमर, परिवहन अधिकारी जिला धार श्री हृदेश यादव, यातायात थाना प्रभारी जिला धार श्री प्रेमसिंह ठाकुर, थाना प्रभारी बदनावर श्री अमित सिंह कुशवाह, NHAI अधिकारी रामदेव गुर्जर, अर्पण गुप्ता, नगर पालिका परिषद बदनावर प्रतिनिधि श्री शेखर यादव आदि उपस्थित हुये । पुलिस उप महानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक धार श्री मनोज कुमार सिंह के निर्देशन में उप-समिति द्वारा भविष्य मे पुन: इस प्रकार की दुर्घटनाओं को रोकने के लिये निम्नानुसार निर्णय लिये गये तथा पुलिस अधीक्षक द्वारा रोड निर्माण ऐजेंसी को निम्नानुसार निर्देश दिये गये-
1. सडक पर अभियांत्रकी कमियों को अविलंब दूर करने के निर्देश दिए गए जिसके अंतर्गत मार्ग पर स्थित मर्जिग पाईंट को सुरक्षित किया जावे एवं रोड मार्किंग एवं साईन बोर्ड का लगाये जावें। जिससे वाहन चालकों को मार्ग का स्पष्ट ज्ञान रहे ।
2. मार्ग पर प्रकाश की पर्याप्त व्यवस्था, रिफ्लेक्टिव रोड मार्किंग आदि के निर्देश दिए गए।
3. मार्ग पर स्थान अनुसार स्पीड लिमीट के बोर्ड लगवाए जाए।
4. रोड निर्माण ऐजेंसी यह सुनिश्चित करें कि ग्रामीण जंक्शन पर सुविधानुसार इंटर सेक्शन पाईंट बनाये जावें ।
5. गलत दिशा में वाहन चलाने वाले के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जावे।
6. हाइवे पेट्रोलिंग को प्रभावी किया जावे।