लेड़गांव में आईपीएल की तर्ज पर शुरू हुई 'लेड़गांव प्रीमियर लीग', विजेता टीम को मिलेगा ₹25,000 का पुरस्कार

सरदारपुर तहसील के ग्राम लेड़गांव में क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक नई सौगात के रूप में 'लेड़गांव प्रीमियर लीग' (LPL) का आयोजन किया गया है, जो कि भारतीय प्रीमियर लीग (IPL) की तर्ज पर आयोजित हो रहा है। इस टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 13 मई की रात को हुआ।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष सरदारपुर श्री ऊंकारलाल जाट उपस्थित रहे। उनके साथ ग्राम पंचायत सरपंच श्री अंतर सिंह फुलवारे, श्री सोहनलाल पाटीदार, श्री कालूराम चौधरी, श्री गजेंद्र पटेल सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी मौजूद रहे।
*इनामों की घोषणा:*

* *प्रथम पुरस्कार* ₹25,000 का नकद इनाम रहेगा, जो सरपंच श्री अंतर सिंह फुलवारे द्वारा प्रदान किया जाएगा।
* *द्वितीय पुरस्कार* ₹12,500 का इनाम ग्राम पंचायत लेड़गांव की ओर से दिया जाएगा।
* साथ ही 'मैन ऑफ द सीरीज', 'मैन ऑफ द मैच' सहित अन्य व्यक्तिगत पुरस्कार भी ग्रामीणों के सहयोग से वितरित किए जाएंगे।

इस टूर्नामेंट में कुल 5 टीमें भाग ले रही हैं, और प्रत्येक टीम कुल 12 मैच खेलेगी।

इस आयोजन की जानकारी श्री संजय दहोदिया द्वारा दी गई। लेड़गांव प्रीमियर लीग का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करना है।

Post a Comment

0 Comments