आदिवासी - दलित वार्डो से किया जा रहा भेदभाव भीलीस्थान लायन सेना !नगर पालिका बड़वानी में दिया गया सांकेतिक धरना प्रदर्शन।समस्या का निवारण नहीं होने पर स्थाई रूप से देंगे धरना ।

बड़वानी नगर पालिका परिषद में भीलीस्थान लायन सेना बड़वानी इकाई द्वारा एक दिवसीय सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया । जिसमें बड़ी सख्या महिला,बच्चों सहित संगठन के कार्यरत उपस्थित रहे ।
धरने में नगर पालिका मुर्दाबाद के नारे भी लगे ।
उक्त आंदोलन के भीलीस्थान लायन सेना के बड़वानी जिला अध्यक्ष श्री दिलीप पटेल तरोले भी पहुंचे। जिला अध्यक्ष द्वारा बताया गया कि 5वी अनुसूची क्षेत्र बड़वानी जिला मुख्यालय पर नगर के आदिवासी-दलित वार्डो की मूलभूत समस्याओं जैसे रोड,पानी,स्ट्रीट लाइट , वाटर ड्रेनेज को लेकर क्षेत्र के आदिवासियों द्वारा विगत 3 वर्षों से नगर पालिका बड़वानी को अवगत करवाया गया था लेकिन आज दिनांक तक नगर पालिका द्वारा भेदभावपूर्वक रवैया अपनाते हुए नगर के आदिवासियों-दलित की समस्या के समाधान के लिए कोई उचित कार्य नहीं किया गया ।
अभी कुछ दिवस पूर्व भी भीलीस्थान लायन सेना की बड़वानी जिला मुख्यालय यूनिट द्वारा पुनः समस्या के समाधान हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किया था जिसके बाद नगर पालिका के उच्च अधिकारियों द्वारा समस्या समाधान का आश्वासन दिया गया था लेकिन नगर पालिका बड़वानी द्वारा दोगला व्यवहार अपनाते हुए नगर के आदिवासी- दलित वार्डो की समस्या का समाधान आज दिनांक तक नहीं किया गया जिसके विरोध में भीलीस्थान लायन सेना बड़वानी इकाई द्वारा आज सांकेतिक धरना प्रदर्शन किया गया अगर समस्या का समाधान 30 दिवस के भीतर नहीं किया गया तो स्थाई रूप से नगर पालिका बड़वानी प्रांगण में धरना दिया जाएगा ।
उक्त अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष श्री पन्नालाल बघेल,ट्राइबल एक्टिविस्ट लकी जागीरदार ,धार जिला अध्यक्ष रणजीत राणा बामणिया,धार जिला कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश बघेल ,बाग ब्लाक अध्यक्ष संजय भूरिया,बड़वानी नगर अध्यक्ष राकेश मंडलोई ,नगर उपाध्यक्ष लकी जाधव,नगर संयोजक पिंटू भूरिया,पंकेश भूरिया,अर्जुन,रितेश आदि उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments